{"_id":"572a26f84f1c1baa1d5cd45e","slug":"the-lack-of-rain-45-percent-crop-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश की कमी से 45 फीसदी फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की कमी से 45 फीसदी फसल को नुकसान
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 04 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि सांख्यिकी विभाग के जरिए जायड़, फूंगर में क्रॉप कटिंग का प्रयोग हुआ। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में किसान दान सिंह बोहरा के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लांट बनाकर क्रॉप कटिंग की गई। इसके आधार पर बारिश की कमी से 45 प्रतिशत गेहूं की फसल को नुकसान होने की बात कही गई है। क्रॉप कटिंग में 30 वर्गमीटर में 4.25 किलोग्राम मिली, जबकि सामान्यत: इतने एरिया में 8 से 9 किलोग्राम होती है।
अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी जुगल किशोर पांडेय ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर तहसील को इकाई मानते हुए फसल विशेष का तहसीलवार उत्पादन का आकलन कर आंकड़ों की गणना की जाती है। इस मौके पर एसडीएम भगत सिंह फोनिया, कलक्ट्रेट की प्रभारी अधिकारी सीमा विश्वकर्मा, राजस्व निरीक्षक भुवन जोशी, राजस्व उप निरीक्षक हरीश टम्टा, सुंदर नेगी, ग्राम प्रधान गोपाल महर आदि मौजूद थे।