फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The issue of installing 200 electricity poles in the city is in focus

Champawat News: नगर में 200 बिजली पोल लगाने का मुद्दा छाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The issue of installing 200 electricity poles in the city is in focus
टनकपुर के पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार और सभासद। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। पालिका बोर्ड की बैठक में 200 नए बिजली पोल लगाने, इंटर लॉकिंग टाइल्स, खुली नालियों की तली झाड़ सफाई आदि मुद्दे छाए रहे। नए वित्तीय वर्ष के बजट को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम से पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता और ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन में बोर्ड बैठक हुई। इसमें वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 के आय व्यय की पुष्टि की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में वार्ड एक के सभासद दिनेश कुमार ने नगर क्षेत्र में बिजली के 200 नए पोल लगाने का प्रस्ताव रखा। वार्ड 2 के सभासद हसीब अहमद ने नेहरु पार्क में लगे जिम उपकरण, झूले, आई लव यू टनकपुर फव्वारे आदि की मरम्मत, नेहरु पार्क में गार्डनिंग कर फूल लगाने, क्षतिग्रस्त शौचालयों की मरम्मत और साफ-सफाई कराने का प्रस्ताव रखा। वार्ड तीन के सभासद दिलदार अली ने शास्त्री चौक से रेलवे एरिया तक दोनों ओर इंटरलाक टाइल्स लगाने, नाली निर्माण, वार्ड 4 के सभासद वकील अंसारी ने मछली गली के पास सोलर हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 5 की सभासद वर्षा शर्मा ने क्षतिग्रस्त टाइल्स, नालियों,चैंबर और बरात घर के सामने सोलर वाले नल को ठीक करने का प्रस्ताव रखा। वार्ड 6 की सभासद सब्या वाल्मीकि ने कहा कि नगर पालिका कर्मियों की रिक्शा ठेलियां जीर्णशीर्ण और खराब हो गईं हैं। उनके स्थान पर 40 रिक्शा ठेलियों, सफाई उपकरणों की खरीद की जाए। वार्ड 7 के सभासद चर्चित शर्मा ने आंबडेकर पार्क में वॉल पेंटिंग कर महापुरुषों के फोटो और संदेश के साथ पेंटिंग का प्रस्ताव रखा। वार्ड आठ की सभासद आशा भट्ट ने कहा कि संपूर्ण नगर क्षेत्र में खुलीं नालियों की तलीझाड़ सफाई कराने, क्षतिग्रस्त जालों को ठीक कराने, नजूल के प्लॉट फ्री होल्ड कराने पर 20 प्रतिशत जमाकर फ्री होल्ड कराने की बात कही।

वार्ड 9 की सभासद बबीता वर्मा ने क्षतिग्रस्त टाइल्स का पुनर्निर्माण कराने, सीसी रोड, अंडर ग्राउंड नाली निर्माण का प्रस्ताव रखा। वार्ड 10 के सभासद शैलेंद्र सिंह ने आमबाग रोड से वन निगम के कार्यालय गेट तक सीसी रोड, खड़ंजे का प्रस्ताव रखा। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, पालिका एई लक्ष्मण सिंह बोहरा, बसंत राज चंद, हेम टंडन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed