फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The injured were taken eight kilometers to the road by tying a sheet to a stick

Champawat News: डंडे में चादर बांध आठ किमी सड़क तक पहुंचाई घायल

Wed, 13 Aug 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 13 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
The injured were taken eight kilometers to the road by tying a sheet to a stick
ग्राम प्रधान बकोड़ा की घायल मां को डोली से ले जाते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
चंपावत। सीमांत क्षेत्र मंच की ग्राम पंचायत बकोड़ा के ग्राम प्रधान की मां को बैल ने हमला कर घायल कर दिया। उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए ग्रामीण डंडे में चादर बांधकर सड़क तक लाए। फिर यहां से टनकपुर ले गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मोस्टा में सोमवार को प्रधान बकोड़ा रविंंद्र रावत की 65 वर्षीय मां मुन्नी देवी पर बैल ने हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गईं। ग्रामीण घायल महिला को डंडे में चादर बांधकर सीम तक आठ किमी पैदल लेकर गए। जंगल के बीच से ऊबड़ खाबड़ रास्तों से होते हुए घंटे भर की यात्रा के बाद ग्रामीण जगदीश सिंह, प्रियाशु, आरुष, कमलेश आदि सीम पहुंचे। प्रधान रविंद्र वाहन लेकर पहले ही सीम सड़क पर खड़े थे और मां को करीब 28 किमी दूर उपचार के लिए टनकपुर ले गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मां की स्थिति ठीक है। सड़क नहीं होने से गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बुधवार को पीएमजीएसवाई ने मंच से सीम तक 20 किमी सड़क सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। बता दें कि मंगलवार को भी बकोड़ा की एक बीमार महिला को ग्रामीण डोली के सहारे मंच तक 12 किमी लेकर आए। फिर से यहां से वाहन के माध्यम से उसे चंपावत के निजी अस्पताल में दिखाया गया। इधर, डीएम मनीष कुमार ने भी प्रधान से उनकी मां का हाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed