{"_id":"695e948b775765799e07da34","slug":"the-health-department-will-open-a-sub-centre-in-selagad-of-the-purnagiri-dham-area-champawat-news-c-229-1-shld1007-133951-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के सेलागाड़ में स्वास्थ्य विभाग खोलेगा सब सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के सेलागाड़ में स्वास्थ्य विभाग खोलेगा सब सेंटर
Wed, 07 Jan 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग जल्द वर्षभर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सेलागाड़ में सब सेंटर खोलेगा। 15 दिन में आउटसोर्स से स्थायी फार्मासिस्ट की तैनाती की जाएगी। सब सेंटर में प्राथमिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक दवा आदि उपलब्ध रहेगी।
मां पूर्णागिरि धाम में वर्षभर आने वाले श्रद्धालुओं को मात्र मेला अवधि तक ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होती है। इसके अलावा धाम क्षेत्र की ग्राम सभा कालीगूंठ पूर्णागिरि के अंतर्गत सेलागाड़, मल्ली टाक, तल्ली टाक, चंद्रिका खटक, कोलाड़ी, जमरानी, सोला और दूरस्थ गांव कोटकेंद्रीय, पोथ, चूका, खरार्टाक के लोगों को भी नजदीक स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती है। सड़क से लगे सेलागाड़ को छोड़कर अन्य गांव के लोग बीमारों, चोटिलों को डोली से सड़क तक लाते हैं। फिर वाहन से टनकपुर अस्पताल ले जाते हैं।
सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि सेलागाड़ में सब सेंटर खोला जा रहा है। इसके लिए 15 दिन में आउटसोर्स से स्थाई फार्मासिस्ट की तैनाती की जाएगी। सेंटर में वर्षभर स्टाफ तैनात रहेगा। इसके अलावा सेलागाड़ में तीन मंजिला भवन का प्रस्ताव है। इसमें पुलिस चौकी, अस्पताल और स्वास्थ्य कर्मियों के रहने के लिए व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
-- -
वर्ष 2006 में बनाया गया था एएनएम सेंटर भवन
प्रशासन की ओर से वर्ष 2006 में एएनएम सेंटर सेलागाड़ में बनाया गया था। इसके बाद चिकित्सा रिलीफ पोस्ट का प्रावधान किया गया लेकिन स्थायी चिकित्सक और स्टाफ न होने से श्रद्धालुओं के साथ ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, कालीगूंठ पूर्णागिरि के ग्राम प्रधान पंकज तिवारी निरंतर वर्षभर स्थायी चिकित्सा सुविधा की मांग उठाते आ रहे हैं।