फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The hand pump in Serigair is out of order, causing problems for the people.

Champawat News: सेरीगैर में लगा हैंडपंप खराब, लोग परेशान

Fri, 22 May 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 22 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The hand pump in Serigair is out of order, causing problems for the people.
लोहाघाट के सेरीगैर के पास खराब पड़ा हैंडपंप। स्रोत : ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक में पंचेश्वर मार्ग पर सेरीगैर के पास लगा हैंडपंप खराब पड़ा है। इस कारण आसपास के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने जल संस्थान से खराब हैंडपंप को जल्द ठीक करने और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों के जरिये पानी की आपूर्ति करने की मांग भी की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सेरीगैर निवासी जोगा सिंह, लक्ष्मण राम, राजू समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन से पंचेश्वर मार्ग किनारे लगा हैंडपंप खराब है। उन्होंने कहा कि जल संस्थान की पेयजल लाइन से भी पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों की दैनिक जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। इधर चंपावत जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि सेरीगैर में हैंडपंप खराब होने की सूचना मिली है। खराब हैंडपंप को ठीक करने के लिए टीम चंपावत पहुंच गई है। जल्द ही खराब हैंडपंप को ठीक करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed