फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The greenery of Bajrikot Van Panchayat returned due to the efforts of Bhandari

Champawat News: भंडारी के प्रयासों से लौटी बाजरीकोट वन पंचायत की हरियाली

Sat, 03 Jun 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 03 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
The greenery of Bajrikot Van Panchayat returned due to the efforts of Bhandari
सरपंच राजेंद्र सिंह भंडारी। संवाद
चंपावत। यहां से पांच किमी दूर बाजरीकोट क्षेत्र के जंगल अब खूब हरे भरे हैं। अब ये वन सैलानियों को भी लुभाते हैं। यहा डेढ़ दशक पहले तक ऐसी हरियाली नहीं थी। आठ किमी वर्ग क्षेत्रफल में फैली इस पंचायती जंगल में बांज, उतीस, बुरांश, काफल के 4100 से ज्यादा पेड़-पौधे हैं। इनमें से करीब 50 प्रतिशत पौधे बीते डेढ़ दशक में वन पंचायत के मौजूदा सरपंच और सरपंच संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी की मेहनत का नतीजा हैं। खाली जमीन पर पौधों को लगा उसे संवारना उनके जीवन का मकसद बन गया।
विज्ञापन

दुबई में 2008 में युवा बेटे कमल भंडारी की मौत के बाद टूट चुके भंडारी के लिए पौधों को बचाना और बढ़ाना जीवन का लक्ष्य बन गया। शुरुआती पांच साल तक उन्होंने बगैर किसी पद के अपनी वन पंचायत की देखभाल की। हरे पेड़ों को काटने से रोकने के साथ ही पत्तियों को तोडने वालों को ऐसा करने से रोकने के लिए प्रेरित किया। शुरुआती विरोध के बाद वे इस मकसद में सफल रहे।
विज्ञापन

पेड़ों को बचाने के साथ खाली भूमि पर पौधों को लगाने की निरंतरता से न केवल ग्रामीणों का नजरिया बदला बल्कि उन्हें सरपंच भी बनाया गया। उनके कामों को देखते हुए ग्रामीण वन पंचायत की देखरेख, पेयजल स्रोतों के संरक्षण और वनाग्नि से बचाव के लिए स्वयं प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
प्रदेश सरकार से भी मिला है सम्मान
चंपावत। बाजरीकोट वन पंचायत के सरपंच राजेंद्र सिंह भंडारी की वन संरक्षण की पहल को नागरिकों से लेकर सरकार तक ने सराहा। सितंबर 2011 में उत्तराखंड सरकार ने उन्हें वन पंचायत को समृद्ध बनाने और संयुक्त वन प्रबंधन में बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed