{"_id":"68e54b468120b607db0da7a5","slug":"the-grand-rath-yatra-of-maa-purnagiri-started-from-khuna-bora-village-champawat-news-c-229-1-shld1019-130464-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खूना बोरा गांव से निकली मां पूर्णागिरि की भव्य रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खूना बोरा गांव से निकली मां पूर्णागिरि की भव्य रथ यात्रा
Tue, 07 Oct 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के खूना बोरा में मां पूर्णागिरि की रथ यात्रा को मंदिर की ओर ले जाते श्रद्धालु। स्रोत :
लोहाघाट (चंपावत)। भारी बारिश के बीच खूना बोरा गांव में मां पूर्णागिरि की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को डिगा नहीं सकी। बारिश की परवाह किए बगैर खूनाबोरा गांव से दुर्गम पहाड़ी को पार करते हुए देवी रथ यात्रा रस्सों के सहारे ऊंची चोटी में स्थित मां पूर्णागिरी मंदिर पहुंची।
रथ पर सवार मां भगवती की डांगर अनीता देवी और कालिका की डांगर कलावती देवी, बबीता देवी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। देवी रथ के पीछे महिलाएं मां के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। वहां पर मझेड़ा, नई बलांई, चौड़ाराजपुरा, खेतीगाड़, कफलेख, लोहाघाट, चंपावत आदि स्थानों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। वहां पर पूर्व ग्राम प्रधान भय्यू बोहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र बोहरा, पूर्व सदस्य नवीन सिंह बोहरा, कैलाश सिंह बोहरा, पंकज बोहरा, ललित सिंह, हरीश सिंह, खीम सिंह आदि मौजूद रहे।