{"_id":"694c1f145f706b74f60531f1","slug":"the-foundations-of-25-houses-are-at-risk-due-to-waterlogging-champawat-news-c-229-1-alm1003-133372-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पानी जमा होने से 25 घरों की बुनियाद को हो रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पानी जमा होने से 25 घरों की बुनियाद को हो रहा खतरा
Wed, 24 Dec 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मीना बाजार पुरातन जंगलात चौकी के समीप रहने वालों ने उनके आवासों के समीप जमा हो रहे गंदे पानी की निकासी की मांग की है। कहा कि पानी निकासी नहीं होने से 25 घरों की बुनियाद को खतरा हो रहा है। उन्होंने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन भेजकर समाधान की मांग की है।
लोगों ने कहा कि जंगलात चौकी के पीछे एक बहुत बड़ा गड्ढा है। इसमें कई घरों का पानी अलग-अलग नालियों से जाकर गिरता है। इस कारण उस स्थान पर एक विशाल तालाब और दलदल बन गया है। कई बार यहां पशु फंस चुके हैं। इस तालाब में जहरीले सांप आदि भी हैं, जो लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। कई बार सांप लोगों के घरों तक पहुंच गए हैं। बरसात में इस गड्ढे से पानी सीधा घरों में घुस जाता है। इससे घरों में रखा अनाज और कीमती सामान भी खराब हो जाता है।
इस जगह 40-50 वर्षों से करीब 25 घर बने हुए हैं। पानी से इन घरों की नींव तक कमजोर हो रही है। इससे घरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। बताया कि 2023 में टनकपुर स्थित कैंप कार्यालय में समस्या के समाधान की मांग के लिए ज्ञापन दिया था लेकिन प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने गड्डे का भरान करवाने के साथ ही घरों की नालियों को एक नाली के माध्यम से जंगलात पुलिया से जोड़ने की मांग की है। ज्ञापन में किरन, वैश्नवी, पूर्णिमा, प्रेम, शेखर, नीरज वर्मा आदि के हस्ताक्षर हैं।