फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The forests of Pati area blazed after the fire period

Champawat News: दावाग्नि अवधि के बाद धधके पाटी क्षेत्र के जगल

Fri, 16 Jun 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 16 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
The forests of Pati area blazed after the fire period
पाटी क्षेत्र के जंगल में लगी आग और उठ रहा धुआं। संवाद
पाटी (चंपावत)। फायर सीजन 15 जून को समाप्त हो गया है लेकिन आग की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बृहस्पतिवार की रात यहां पाटी के पास के जंगल आग से धधक गए। करीब एक हेक्टेयर जंगल को नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के बाद निकली धुंध से लोगों को दुश्वारी भी हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी का प्रकोप जारी रहने से क्षेत्र में भारी तपिश है। बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात पाटी के किमाड़ी धार, सुनडूंगरा और जौलमेल के जंगल आग की चपेट में आ गए। चीड़ के पेड़ों की बहुतायत से एकाएक आग धधकी और तेजी से जंगल को नुकसान पहुंचाया। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर एचएस टोलिया ने बताया कि तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। 15 फरवरी से शुरू वनाग्नि की 15 जून तक आग की कुल 21 घटनाओं में 13 हेक्टेयर जंगल को नुकसान हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed