फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The five-day festival ends after the circumambulation of the temple of Devi Rath

Champawat News: देवी रथ के मंदिर परिक्रमा के बाद पांच दिनी महोत्सव का समापन

Mon, 03 Jul 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 03 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
The five-day festival ends after the circumambulation of the temple of Devi Rath
लोहाघाट में देवीधार महोत्सव के दौरान कलीगांव से निकलती देवी रथ यात्रा। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। देवी रथ के मंदिर की परिक्रमा के बाद पांच दिनी देवीधार महोत्सव का समापन हो गया है। देवडांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने पुख्ता व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से देवीधार मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। सुहावने मौसम के बीच शाम करीब 3ः50 बजे दुर्गम खड़ी चढ़ाई पार करते हुए सबसे पहले कलीगांव के देवीरथ ने मंदिर की परिक्रमा की। रथ में सवार मां भगवती के रूप में नारायण पुजारी और महाकाली के रूप में हरुली देवी विराजमान रहीं। करीब 4ः30 बजे डैंसली गांव से मां भगवती का डोला मंदिर पहुंचा। इसमें भगवती के रूप में करन देऊपा और महाकाली रतन सिंह विराजमान थे। पांच बजे अंत में दो किमी दुर्गम रास्तों को पार कर रायनगर चौड़ी का देवीरथ मंदिर पहुंचा। इसमें भगवती के रूप में हरीश कापड़ी और गीता देवी और महाकाली के रूप में गीता राय रथ में सवार होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रही थी। देव रथ के पीछे महिलाएं मंगल गान कर रहीं थीं। देवीधार विकास समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

बाक्स
अखिलतारिणी मंदिर में हुई पूजा अर्चना
लोहाघाट के अखिलतारिणी मंदिर में देवी रथ यात्रा निकाली गई। सोमवार को सुबह अखिलतारिणी मंदिर में पंडित हरीश पांडेय ने पूजा संपन्न करवाई। मेले में लोहाघाट, टनकपुर नायकगोठ के लोगों ने मेले में भंडारे का आयोजन किया। अखिलतारणी मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक जोशी, संजय पांडेय, योगेश रंसवाल, लक्ष्मण सिंह, राहुल सिंह,हरीश जोशी, पीयूष जोशी,मान सिंह, अनिल जोशी, रोशन सिंह, नीरज सिंह, शुभम सिंह, दीवान सिंह, प्रकाश सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed