फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The first class will focus on children

पहली कक्षा के बच्चों पर देंगे अधिक ध्यान

Thu, 03 Mar 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 03 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

सरकार की ओर से प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में बदलाव लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसके लिए सर्व शिक्षा अभियान और रूम टू रीड संस्था के सहयोग से अगले सत्र में नए प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा। इसके तहत पहली कक्षा के बच्चों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन


शासन ने पहले देहरादून के 50 स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसका प्रयोग किया था, जिसकी सफलता को देखते हुए अब इसे व्यापक रूप दिया जा रहा है। प्रोजेक्ट के लिए चंपावत जिले का चयन किया गया है। जिले में इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन का दायित्व डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अवनीश कुमार शर्मा को सौंपा गया है, जो जिले के 18 अन्य शिक्षकों के साथ देहरादून में विशेष प्रशिक्षण ले चुके हैं। यह मास्टर ट्रेनर 505 स्कूलों के अन्य शिक्षकों को भी ब्लॉक स्तर पर ट्रेनिंग देंगे। ट्रेंड शिक्षकों ने चयनित स्कूलों का भ्रमण कर योजना के क्रियान्वयन का जायजा ले लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत रोजाना पहले पीरियड में शिक्षक पहली कक्षा पर ध्यान देंगे। उन्हें पुस्तकालय से जोड़ने समेत उनमें भाषाई कौशल क्षमता का विकास किया जाएगा। बच्चों की समझ बढ़ाने के लिए निरंतर अभ्यास, रिवीजन कराया जाएगा। पांचवीं कक्षा में पहुंचने तक बच्चा भाषाई कौशलों में परिपक्व हो जाएगा। जिससे शैक्षिक गुणवत्ता में बदलाव की उम्मीद है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बेसिक सत्यनारायण के अनुसार जुलाई से इस प्रोजेक्ट का संचालन स्कूल स्तर पर होगा। डायट के प्राचार्य केसी शाक्य, उप शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट, हरेंद्र साह, अंशुल बिष्ट आदि प्रोजेक्ट की ट्रेनिंग ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed