{"_id":"66bf9f52c7daeaa177046314","slug":"the-famous-bagwal-fair-started-with-worship-worship-and-praise-of-god-champawat-news-c-229-1-shld1026-111688-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूजा, अर्चना और देव स्तुति से शुरू हुआ प्रसिद्ध बगवाल मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूजा, अर्चना और देव स्तुति से शुरू हुआ प्रसिद्ध बगवाल मेला
Sat, 17 Aug 2024 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 17 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
चंपावत के मां बाराही देवीधुरा मेले का शुभारंभ करते केंद्री राज्य मंत्री। संवाद
पाटी (चंपावत)। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पौराणिक देवीधुरा बगवाल मेला (आषाढ़ी मेला) शुरू हो गया है। शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने देवीधुरा बगवाल मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं, स्कूली बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में मंदिर प्रांगण तक भव्य शोभा यात्रा निकाली।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय ने कहा कि मां वाराही की असीम कृपा से ही मुझे इस पावन मेले का शुभारंभ करने का सौभाग्य मिला है। मेले का अपने ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व हैं। पूरे विश्व में ऐसी पाषाण क्रीड़ा हर वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर यहां की जाती है। जो पूरी दुनिया में आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम है। इस मेले को हम आने वाले समय में और भी बेहतर बनाएंगे। बगवाल मेले में उत्तराखंड की पारंपरिक कला, संस्कृति का अद्भुत संगम भी देखने को मिल रहा है।इससे पूर्व राज्य मंत्री अजय ने वाराही के दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश, राज्य और जिले की खुशहाली, शांति की कामना की और कहा की मां वाराही की असीम कृपा जनपद वासियों पर बनी रहे। अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय ने कहा कि इस मेले को भव्य और सुंदर बनाने के लिए हम मिलकर कार्य कर मेले को संपन्न करेंगे।
यहां मंदिर कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, सीमा विश्वकर्मा, त्रिभुवन चम्याल, भुवन गहतोड़ी, गिरीश सिंगवाल, जगदीश जोशी, दीपक भट्ट, बसंत बलराज पाटनी, सतीश पांडेय, खीम सिंह लमगड़िया, विजय बोहरा, अमित लमगड़िया, राजेश बिष्ट, लक्ष्मीदत्त जोशी, रोशन लमगड़िया, दिनेश चम्याल, हयात सिंह, चंद्र मोहन चौहान, प्रकाश मेहरा, ईश्वर बिष्ट, दीपक चम्याल, लमगड़िया खाम मुखिया वीरेंद्र लमगड़िया, वालिक खाम के मुखिया बद्री सिंह बिष्ट, चम्याल खाम के मुखिया गंगा सिंह चम्याल, गहड़वाल खाम के मुखिया त्रिलोक सिंह बिष्ट, डीएम नवनीत पांडेय, एसपी अजय गणपति, सीडीओ संजय कुमार, एसडीएम रिंकू बिष्ट आदि शामिल रहे
विज्ञापन
-- --
केदरानाथ- रीठाखाल सड़क के लिए उपलब्ध कराएंगे धनराशि: टम्टा
पाटी। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि केदारनाथ से रीठाखाल तक सड़क के निर्माण के लिए धनराशि की व्यवस्था शीघ्र कराई जाएगी। पनिया से रीठाखाल सड़क की जल्द कार्यवाही होगी। इसके अतिरिक्त रीठाखाल में ग्रामीण बैंक की शाखा, एटीएम खोले जाने के लिए भी कार्यवाही की जाएगी। राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा में स्नातकोत्तर की कक्षाएं चलाई जाने के लिए सरकार से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग को डबल लेन बनाया जा रहा है, इसमें प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
खामों ने अर्पित किए फर्रे
पाटी। मां वाराही धाम में पूरे विधि विधान और ढोल नगाड़ों के साथ खोलिखांड, दुबाचौड़ की परिक्रमा कर वालिक खाम के अनर्पा गांव के हरीश चंद्र ने अपने परिवार और पूरे गांव वालों के साथ माता के मंदिर में फर्रे अर्पित किए। लमगड़िया खाम के जमन सिंह लमगड़िया ने ढोल नगाड़ों की थाप के साथ मां की आराधना कर चांदी का छत्र मां वाराही देवी की अर्पित किया गया।
-- --
सांगी पूजन का हुआ आयोजन
पाटी। चारों खामो और सात थोको के मुखियाओं के बीच मां वाराही धाम में हुआ सांगी पूजन। बगवाल मेले का शुभारंभ सुबह 9: 30 बजे में पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी के मंत्रोच्चारण के साथ किया। सांगी पूजन में लमगड़िया खाम के मुखिया वीरेंद्र सिंह लमगड़िया, वालिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल, गहड़वाल खाम के मुखिया त्रिलोक सिंह बिष्ट के साथ रोशन लमगड़िया, पूर्व मंदिर कमेटी अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, राम सिंह, दीपक सिंह बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, जगदीश पुजारी, भुवन चंद्र जोशी आदि शामिल रहे।
-- -
बग्वाल मेले के दौरान मुख्य बाजार क्षेत्र में वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित
पाटी। देवीधुरा बगवाल मेले को लेकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रोड प्लान के साथ-साथ अलग-अलग मार्गों में पार्किंग व्यवस्था की है। थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि 11 दिन तक चलने वाले बग्वाल मेले के दोरान मुख्य बाजार क्षेत्र से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हल्द्वानी- देवीधुरा रोड से आने वाली टैक्सियां हनुमान मंदिर के पास सवारियों को छोड़कर हल्द्वानी रोड पर बने पार्किंग स्थल पर खड़ी होंगी। पाटी- देवीधुरा लोहाघाट से आने वाली टैक्सियां वन विभाग के ऑफिस के पास बने बैरियर में सवारियों को छोड़कर देवीधुरा चौकी के पास पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे। वीआइपी वाहनों के साथ आवश्यक वाहनों का संचालन परिक्रमा मार्ग से किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि सात किमी मेला क्षेत्र में हल्द्वानी रोड, हनुमान मंदिर, देवीधुरा तिराहा, खोलीखांड मैदान, वन विभाग बैरियर, देवीधुरा चौकी गेट में छह बेरियर लगाए गए हैं।
-- --
बग्वाल मेले के लिए चलेगी रोडवेज बस
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधुरा बग्वाल मेले को देखते हुए रोडवेज देवीधुरा के लिए बस का संचालन करेगा। रोडवेज की एसएसआई दीपा वर्मा ने बताया कि शनिवार 17 से 20 अगस्त तक डिपो की ओर से एक बस का संचालन किया जाएगा। जो यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोज अप डाउन करेगी। उन्होंने बताया कि देवीधुरा 44 किलोमीटर का किराया 100 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने लोगों से बस सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।