फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The famous Ashadhi Vayurath Festival of Sui Bishang will begin on August 23.

Champawat News: 23 अगस्त से शुरू होगा सुंई बिशंग का प्रसिद्ध आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव

Mon, 03 Aug 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 03 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The famous Ashadhi Vayurath Festival of Sui Bishang will begin on August 23.
लोहाघाट में सुंई बिशंग के प्रसिद्ध आषाढ़ी वायु रथ महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा करते आयोजक।
लोहाघाट (चंपावत)। पांच गांव सुई और 20 गांव बिशंग के प्रसिद्ध आषाढ़ी वायु रथ महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। छह दिनों तक चलने वाले महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए आयोजकों और ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। सुई के आदित्य महादेव मंदिर परिसर में सामाजिक उत्थान एवं शैक्षिक सांस्कृतिक खेल समिति, सुंई-बिशंग के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से तय किया गया कि 23 अगस्त को मां भगवती गुप्त प्योला एवं मनोकामना कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। 28 अगस्त को ऐतिहासिक एवं चमत्कारी वायु रथ यात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, आपदा प्रबंधन जागरूकता, विकास प्रदर्शनी, आईटीबीपी एवं स्वास्थ्य विभाग के शिविर, शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं, मैराथन दौड़, महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम और संस्कृत भजन संध्या सहित कई सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में सचिन जोशी को मुख्य संरक्षक, श्याम दत्त चौबे को दोबारा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे ने बताया कि समिति का विस्तार कर विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साथ ही जिला प्रशासन एवं अन्य अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में समन्वय स्थापित करने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया गया है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि देवीधूरा बगवाल मेले के साथ आयोजित होने वाला यह प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव वर्षों से जनसहयोग से संचालित हो रहा है, लेकिन आज तक इसे कोई सरकारी आर्थिक सहायता या अनुदान प्राप्त नहीं हुआ है। इसलिए राज्य सरकार से महोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने, राजकीय अनुदान प्रदान करने तथा क्षेत्र के मंदिरों को मानसखंड माला से जोड़ने की मांग दोहराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डॉ. महेश ढेक, रमेश चंद्र खर्कवाल, पंकज पुजारी, प्रेम चौबे, जगदीश चंद्र चौबे, महामंत्री सुनील चौबे, गणेश तिवारी, बसंत चौबे, योगेश ओली, राजेंद्र चौबे, सौरभ बिष्ट, गिरीश डुंगरिया, केशव चौबे आदि मौजूद रहे। बैठक के अंत में समिति के सक्रिय सदस्य भुवन तिवारी एवं संरक्षक केदार दत्त चौबे के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed