फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The family appealed to the commissioner for justice

Champawat News: न्याय के लिए परिजनों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

Wed, 22 May 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 22 May 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
The family appealed to the commissioner for justice
चंपावत। पाटी विकासखंड के मंगलेख हत्याकांड में न्याय न मिलने पर अब मृतक के परिजनों ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की शरण ली है। परिजनों ने जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। कुमाऊं कमिश्नर ने उन्हें कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बीते 26 मार्च को पाटी ब्लाॅक के मंगलेख गांव के युवक पान सिंह हत्या की गई थी। युवक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट पाटी थाने में दी थी। पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की थी। मृतक के चाचा कुंदन सिंह ने बताया उनके भतीजे की हत्या में शामिल मदन सिंह, कृष्ण सिंह को पुलिस ने साक्ष्य होने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि वह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम, एसपी से भी मिल चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed