{"_id":"68238df1009879f9d3040df5","slug":"the-drinking-water-line-has-been-broken-for-four-days-people-are-worried-champawat-news-c-229-1-cpt1001-123870-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चार दिन से पेयजल लाइन टूटी लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चार दिन से पेयजल लाइन टूटी लोग परेशान
Tue, 13 May 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 13 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के सनर्का गांव में नौला सूखने की कगार में। स्रोत ग्रामीण
चंपावत। जिले की ग्राम पंचायत कोट अमोड़ी के सनर्का गांव में बीते चार दिनों से पेयजल का संकट हो रहा है। पेयजल लाइन टूटने से पानी की समस्या हो रही है, इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग एकमात्र नौले से प्यास बुझा रहे हैं। गांव में 25 परिवार पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं।
ग्रामीण गोविंद भट्ट, शंकर भट्ट, हरीश भट्ट, खुशाल भट्ट ने बताया कि गांव को आपूर्ति करने वाली पेयजल लाइन लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बताया कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई पेयजल लाइन ठीक नहीं हो पाई है। गर्मी बढ़ने के कारण नौले भी सूख रहे हैं। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि ग्रामीण एक किमी दूर एक अन्य नौले से गांव के लोग सर में पानी ला रहे हैं। ग्रामीणों ने पेयजल लाइन को ठीक करने की मांग की है।