फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The doors of the Vaishnav Dham of Mehar Pinana opened as per the rituals.

Champawat News: महर पिनाना के वैष्णव धाम में विधिविधान से खुले कपाट

Thu, 23 May 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 23 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
The doors of the Vaishnav Dham of Mehar Pinana opened as per the rituals.
चंपावत के महर पिनाना में वैष्णव धाम के कपाट खुलने पर निकाली गई शोभायात्रा। संवाद
चंपावत। श्री बदरीनाथ धाम के लघु रूप महर पिनाना गांव के पौराणिक, वैष्णव शक्ति धाम में बैसाखी पूर्णिमा के अवसर पर विधिविधान से कपाट खुल गए हैं। पुरोहित पंडित शंकर दत्त ने पूजा अर्चना की। डीएम नवनीत पांडे मंदिर के अनुष्ठानों के गवाह बने। इससे पूर्व यहां के शक्ति धाम में पहली बार डीएम के आने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने मांगलिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। मंदिर की परिक्रमा के बाद कपाट खोले गए जो कार्तिक पूर्णिमा तक खुले रहेंगे। यहां के पारंपरिक चार तोक भिंगराडा, बिरगुल, तलमाटा, महर पिनाना की ओर से विश्व कल्याण के लिए यज्ञ किया गया। इसमें गुणानंद भट्ट, विक्रम सिंह, पीतांबर भट्ट, नरेश जोशी, दिलावर जोशी, सुभाष जोशी ने यज्ञ में आहुतियां दीं। इस दौरान केएन जोशी, नीरज जोशी, रमेश जोशी, रमेश भट्ट, कृष्णानंद भट्ट, डीएन भट्ट, रोहित भट्ट, घनश्याम कांडपाल, विजय सिंह और दीपक जोशी ने डीएम को ज्ञापन देकर वैष्णव धाम को मानस मंदिर माला में शामिल करने, स्थल को सड़क से जोड़ने, धाम में मैदान और मंदिर का सौंदर्यीकरण, धर्मशाला के निर्माण आदि की मांगें रखीं। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से धाम के लिए चार तिरपाल और बर्तनों का सेट भेंट किया गया। डीएम के साथ जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, बीडीओ पाटी सुभाष लोहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed