फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The doctor No returned

छुट्टी पर गए डॉक्टर नहीं लौटे

Sat, 26 Mar 2016 10:42 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sat, 26 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल में अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिस उद्देश्य को लेकर राज्य सरकार ने अस्पताल को पीपीपी मोड को सौंपा गया था, उसमें रोगियों की अधिक फजीहत हो रही हैं। वहीं, एक सप्ताह से पीपीपी मोड के 12 डॉक्टरों के स्थान पर मात्र दो डॉक्टर ही अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं, जिसमें सीएमएस डॉ. मंजीत सिंह और डॉ. जितेंद्र जोशी रोगियों का इलाज कर रहे हैं।

विज्ञापन


सीएमएस के अनुसार पीपीपी मोड के डॉक्टरों को जनवरी से वेतन नहीं मिला है, जिससे गुस्साए अधिकांश डॉक्टर सामूहिक रूप से होली से पहले अवकाश में चले गए थे, जो अब तक नहीं लौटे हैं, जिसका खामियाजा रोगियों को भुगतना पड़ रहा है। दूरदराज स्थानों से आने वाले रोगी निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने के लिए कई बार राजनैतिक, सामाजिक संगठनों ने आंदोलन किया, लेकिन अस्पताल को पीपीपी मोड में हटाने के बजाय उसका रिन्युअल किया जाता रहा। वर्तमान में डॉक्टरों की भारी कमी के चलते रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस के अनुसार पीपीपी मोड की एक महिला चिकित्सक और एक ईएमओ द्वारा ही सेवाएं दी जा रही हैं। सबसे अधिक दिक्कतें गर्भवती महिलाओं को हो रही हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने के कारण उन्हें अन्य प्राइवेट अस्पताल में जाना पड़ रहा है, जिससे उनके धन और समय की अनावश्यक बर्बादी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed