फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The department is gearing up to increase the number of students in government schools

Champawat News: सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए विभाग ने कमर कसी

Tue, 09 Apr 2024 09:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 09 Apr 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
The department is gearing up to increase the number of students in government schools

विज्ञापन
चंपावत। जिले के सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग रूपरेखा तैयार करने में जुट गया है। इन विद्यालयों में प्राथमिक स्तर से छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर विभागीय अधिकारियों की ओर से गहन मंथन किया जा रहा है। नए शिक्षा सत्र में विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के सहयोग से अधिक से अधिक प्रवेश कराने पर जोर दिया जाएगा।


शिक्षा विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद प्राइमरी विद्यालयों में छात्र संख्या अधिक नहीं बढ़ पाती है जबकि सरकारी विद्यालयों में कोई शुल्क नहीं लिया जाता। इसके साथ ही स्कूल में मुफ्त ड्रेस, किताबें, मध्याह्न भोजन आदि सुविधाएं दी जाती हैं। इसके अलावा बीएड में प्रशिक्षित शिक्षक, वातानुकूल और अच्छे कक्षा कक्ष की सुविधाओं का निर्माण लगातार विद्यालयों में किया जा रहा है। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए ठोस योजना बनाने पर काम हो रहा है। सरकारी विद्यालयों को हर प्रकार की सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed