{"_id":"578e5d3f4f1c1b1c7fc4b7b5","slug":"the-current-amount-of-the-spice-trade-from-pilibhit-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत के मसाला कारोबारी की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत के मसाला कारोबारी की करंट लगने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
अपनी दुकान मेें अचेत अवस्था में पड़े मिले एक मसाला कारोबारी की अस्पताल में मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक कारोबारी की करंट से मौत हुई है। बहरहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया है। वहीं, मृतक के परिजनों को भी घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
नगर के मीना बाजार स्थित दुकान में पीलीभीत निवासी मसाला कारोबारी कमाल अंसारी (46) मंगलवार दोपहर अपनी दुकान में अचेत पड़ा मिला। आसपास के दुकानदारों ने 108 वाहन से उसे फौरन टनकपुर के संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ आरएस रौतेला, थानाध्यक्ष विनोद यादव ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक डा. एचएस ह्यांकी ने बताया कि संभवत: कारोबारी की मौत करंट लगने से हुई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक व्यापारी पिछले चार सालों से दुकान किराए में लेकर यहां मसालों का कारोबार कर रहा था, जो हर दिन पीलीभीत अपने घर से बनबसा अप-डाउन करता था। खबर भेजे जाने तक मृतक के परिजन यहां नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन