Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The cruelty of Swala... Hundreds of vehicles remained stranded till late night

Champawat News: स्वाला का सितम... देर रात तक फंसे रहे सैकड़ों वाहन

Tue, 30 Sep 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 30 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The cruelty of Swala... Hundreds of vehicles remained stranded till late night
एनएच पर स्वाला डेंजर जोन को पार कर पैदल जाते यात्री। संवाद
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला डेंजर जोन पर सुबह के समय सड़क धंसने और मलबा आने से मार्ग देर रात तक बंद रहा। एनएच पर मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र में आने-जाने वाले लोग सुबह से मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। देर रात तक स्वाला के दोनों तरफ वाहनों की कई किमी लंबी कतार लगी रही। समाचार लिखे जाने तक रोड नहीं खुल सकी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे एनएच पर डेंजर जोन स्वाला में पहाड़ी से पानी रिसने लगा और सड़क धंसने लगी। सुरक्षा की दृष्टि से पहाड़ी को काटकर सड़क दुरुस्त करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मशीनें लगाकर मार्ग को सुचारु करने का प्रयास किया। दिन भर एनएच के अधिकारी एनएच सुचारु करने का प्रयास करते रहे। इस बीच सड़क के दोनों ओर मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र से आने-जाने वाले वाहनों की कतार बढ़ती चली गई।
विज्ञापन

एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहनों में करीब एक हजार यात्री देर शाम तक स्वाला में फंसे रहे और रोड खुलने का इंतजार करते रहे। इधर, प्रशासन ने एनएच बंद होने के कारण वाहनों को बनलेख और चल्थी में रोक लिया। कई नेपाली नागरिक भी अपने देश जाने के लिए रास्ते में ही फंसे रहे। बता दें कि चंपावत और पिथौरागढ़ जिले की लाइफ एनएच पर स्वाला डेंजर जोन में आकर वाहन अक्सर फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यात्री घंटों करते रहे एनएच खुलने का इंतजार
सुबह स्वाला डेंजर के पास मलबा आने से रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया था। पहाड़ से तराई को आने-जाने वाली बसें चंपावत रोडवेज स्टेशन पर रोक दी गईं। बरेली, दिल्ली, देहरादून, हल्द्वानी आदि स्थानों को जाने वाले यात्री बस अड्डों पर एनएच खुलने का इंतजार करते रहे। इसमें कुछ सेना के जवान भी शामिल थे। कुछ व्यापारी और कुछ लोग निजी काम से बरेली, दिल्ली आदि स्थानों के लिए जा रहे थे। सुबह नौ बजे पहुंची बस में यात्री घंटों इंतजार करते रहे। इंतजार करते-करते जब सुबह से दोपहर और दोपहर से शाम होने लगी तो कोई यात्री सीट पर ही सो गया तो कोई परिजनों से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी देता रहा। जरूरी काम से जाने वाले यात्री टैक्सी से वाया सिप्टी होते हुए रवाना हुए। स्वाला में फंसी रोडवेज बसों के यात्रियों को दूसरी ओर खड़ी बसों से भेजा गया। बनलेख में सेना के सात और टनकपुर की तरफ जा रहे 30 से अधिक कैंटर, रसोई गैस सिलिंडर के वाहन फंसे रहे। रोड बंद होने से जीआईसी धौन के बच्चों को भी आवाजाही में दिक्कत हुई।
--
स्वाला डेंजर जोन के कारण एनएच पर सफर मुश्किल होता जा रहा है। कुछ समय पहले लगभग 10 दिन बड़े वाहनों की आवाजाही बंद थी। लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी थी। मंगलवार को फिर से एनएच बंद होने से लोग परेशान हैं। - भुवन भट्ट, वाहन चालक
--
स्वाला डेंजर जोन में कल रात से वाहन फंसे हुए हैं। कई वाहन चालकों को खाने पीने की समस्या आ रही है। उन्हें खाने-पीने के लिए तीन किमी दूर पैदल चलकर जाना पड़ा। क्षेत्र में होटल की संख्या भी कम है। - नारायण भट्ट, चालक

--
डीएम ने स्वाला डेंजर जोन का किया निरीक्षण

डीएम मनीष कुमार ने मंगलवार को हुई बारिश के दौरान स्वाला डेंजर जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बंद मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मार्ग खोलने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वाला क्षेत्र के पास पहाड़ पर चढ़कर भू-धंसाव और भूस्खलन प्रभावित हिस्सों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर अनुराग आर्य, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed