{"_id":"5873c9ed4f1c1ba16bba806c","slug":"the-crowds-in-the-tanakpur-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में डाले गए 1.46 करोड़ रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में डाले गए 1.46 करोड़ रुपए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
बैंक में रही भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सप्ताह के पहले दिन कैश चेस्ट से बैंकों को नगदी दी गई। साथ ही विभिन्न एटीएमों के लिए भी नगदी दे दी गई है। 1.46 करोड़ रुपए की राशि तमाम एटीएम में डाल दी गई है। लीड बैंक प्रबंधक आनंद सिंह रावत का कहना है कि इसके साथ ही अब हालात सामान्य होने लगे हैं।
विज्ञापन
अब ज्यादातर बैंक निर्धारित सीमा के दायरे में ग्राहकों को अधिकतम 24 हजार रुपए दे रहे हैं। कैश अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि शुक्रवार को चंपावत कैश चेस्ट में 24.5 करोड़ रुपए आए। इसमें 16 करोड़ रुपए कीमत के 2000 के नोट आए हैं। छह करोड़ मूल्य के 500 के नोट, एक करोड़ कीमत के 100 के नोट, शेष रकम 50 रुपए के नोट की है।
विज्ञापन
लोहाघाट में एबीआई की स्थानीय शाखा के प्रबंधक डमर सिंह पतियाल, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक संदीप दहल ने बताया कि सोमवार को बैंक ने 24 हजार रुपए दिए। नैनीताल बैंक से भी पर्याप्त रकम मिल रही थी। शाखा प्रबंधक सीएस जोशी ने बताया कि बैंक में लेनदेन सामान्य रूप से चल रहा है। अन्य बैंकों से भी लोगों को कैश मिला। हालांकि लोगों को एटीएम से रुपए निकालने में दिक्कत हुई। कुछ एटीएम में कैश नहीं, तो एक एटीएम तकनीकी खराबी से बंद था।
विज्ञापन
कैश चेस्ट से बैंकों को दी गई रकम
ग्रामीण बैंक चंपावत को: 1 करोड़
एसबीआई लोहाघाट: 1 करोड़
पंजाब नेशनल बैंक चंपावत: 50 लाख
पंजाब एंड सिंध बैंक श्रीरीठा साहिब: 30 लाख
एसबीआई पाटी: 30 लाख
एसबीआई पुलहिंडोला: 30 लाख
एसबीआई बाराकोट: 30 लाख
आईडीबीआई चंपावत:25 लाख
अल्मोड़ा अर्बन सहकारी बैंक, चंपावत: 20 लाख
सिंडिकेट बैंक चपावत:10 लाख रुपए