फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The condition of Raunsal Matiyani and Sulla-Pasam motor road has not improved.

Champawat News: रौंसाल मटियानी और सुल्ला-पासम मोटर मार्ग की नहीं सुधरी हालत

Thu, 14 Dec 2023 09:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 14 Dec 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
The condition of Raunsal Matiyani and Sulla-Pasam motor road has not improved.
लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा को जोड़ने वाला बदहाल मोटर मार्ग। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी नेपाल सीमा को जोड़ने वाले बदहाल रौंसाल मटियानी और सुल्ला-पासम मोटर मार्ग के गड्ढे नहीं भरे जा सके। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द मार्ग की मरम्मत नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सुल्ला की ग्राम प्रधान सावित्री सामंत, त्रिलोक सिंह सामंत, पासम की प्रधान हेमा तिवारी, चंद्रकांत तिवारी, मटियानी की प्रधान सुनीता सामंत, दान सिंह, मोहन पांडेय, शंकरराम, पूरन सिंह, भगीरथ सिंह आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे लेकिन नेपाल सीमा को जोड़ने वाला रौंसाल मटियानी, सुल्ला-पासम मोटर मार्ग पांच साल से अधिक समय से बदहाल पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

बदहाल मोटर मार्ग पर वाहन चालक जान हथेली पर रखकर आवागमन करने को मजबूर हैं। ऊबड़खाबड़ मार्ग पर जाने से गर्भवतियों, बीमारों, बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 25 किमी लंबे इन मोटर मार्गों को सुधारने की मांग लोनिवि और पीएमजीएसवाई विभागों से कई बार की जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द इन मोटर मार्गों की हालत नहीं सुधारी गई तो आंदोलन किया जाएगा। इधर लोनिवि के सहायक अभियंता ब्रजेंद्र ठाकुर ने बताया कि रौंसाल मटियानी मोटर मार्ग नवंबर में पीएमजीएसवाई से उनके अधीन आई है। सड़क सुधारीकरण के लिए 140 लाख रुपये का आगणन तैयार कर शासन को भेजा है, फिलहाल इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलते ही मार्ग पर डामरीकरण, दीवार, पैरापिट आदि निर्माण कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed