फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The condition of 15 dilapidated school buildings will be improved at a cost of more than one crore.

Champawat News: एक करोड़ से अधिक की लागत से 15 जर्जर विद्यालयों के भवनों की सुधरेगी हालत

Fri, 19 Jan 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 19 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
The condition of 15 dilapidated school buildings will be improved at a cost of more than one crore.
चंपावत। जिले के जर्जर हो चुके माध्यमिक विद्यालयों के भवनों के सुधारीकरण का काम शुरू हो गया है। शासन ने जर्जर हो चुके विद्यालय भवनों के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए एक करोड़ से अधिक रुपये की राशि जारी कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 15 माध्यमिक विद्यालयों के भवन जर्जर हाल हो चुके थे। विभाग ने इन भवनों के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्य के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे थे। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शासन ने प्राथमिक स्तर पर विद्यालय भवनों के निर्माण के लिए 1.19 करोड़ की धनराशि जिला योजना से जारी कर दी है। 15 में से 14 की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य भी 10 से 20 फीसदी तक हो गया है। एक की टेंडर प्रक्रिया अभी अपूर्ण है। इसमें चंपावत विकासखंड के सात, बाराकोट, लोहाघाट ब्लॉक के तीन-तीन और पाटी ब्लॉक के दो विद्यालय शामिल हैं। निर्माण कार्य के लिए चंपावत आरडब्लूडी, लोनिवि, लोहाघाट लोनिवि, बीडीओ बाराकोट, लोहाघाट को बनाया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान बिष्ट ने बताया विद्यालय भवनों का निर्माण जल्द पूरा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

बाक्स
बना रहता था खतरा
चंपावत। जिले के 15 माध्यमिक विद्यालयों के जर्जर हाल हो चुके भवनों के गिरने का खतरा बना रहता था। इन जर्जर भवनों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए हमेशा खतरा बना रहता था। अब निर्माण होने के बाद बच्चों के बैठने की समस्या भी दूर हो जाएगी। पठन-पाठन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed