{"_id":"5e691bf18ebc3eebba2103f2","slug":"the-color-of-kumaoni-standing-holi-singing-was-overshadowed-in-social-media-champawat-news-hld376863655","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया में छाया रहा कुमाऊंनी खड़ी होली गायन का खुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया में छाया रहा कुमाऊंनी खड़ी होली गायन का खुमार
विज्ञापन
होली पर्व पर होली गीत में झूमते लोग।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राग, फाग और रंग का पर्व होली जिले भर में हर्ष, उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में छलड़ी पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। युवाओं, महिलाओं में होली की मस्ती सराबोर रही। इस बार की कुमाऊंनी खड़ी होली गायन में सोशल मीडिया का रंग छाया रहा।
सोशल मीडिया के फेसबुक, मैसेंजर, इस्टाग्राम आदि के जरिये लोगों ने खड़ी होली गायन का सीधा प्रसारण किया। नगरीय इलाके हो या सीमांत क्षेत्र के दूरस्थ गांव, हर वर्ग के लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे खड़ी होली गायन को अन्य लोगों के साथ साझा किया। फेसबुक में तो बीते दो दिन तक केवल और केवल होली से संबंधित चित्र और वीडियो संदेश छाए रहे।
छलड़ी के दिन अनेक स्थानों में पुरुष की टोलियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ घर-घर जाकर होली गीतों और रंगों में सभी को सराबोर किया। वहीं महिलाएं भी अपनी मस्ती की टोली में सराबोर होकर घर-घर जाकर लोगों को अबीर गुलाल लगा रही थीं। लेकिन सभी होल्यार मोबाइल फोन के माध्यम से होली मिलन के पलों को साझा करने से नहीं चूके।
विज्ञापन
महिलाएं भी सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रही
चंपावत। होली गायन के दौरान पुरुषों के अलावा महिलाएं भी सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रही। क्षेत्र में छतार के शहीद शिरोमणि चिलकोटी चिल्ड्रन पार्क, चैकुनी, फुलारागावं, मादली, खर्ककार्की, कुलेठी आदि स्थानों में जहां न सिर्फ महिलाओं ने टोली बनाकर होली का भरपूर आनंद उठाया, बल्कि होली की मस्ती को सोशल मीडिया में शेयर भी किया। संवाद