फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The color brought movement will take place in Billde, stand

रंग लाया आंदोलन, बिल्दे में लगेगा स्टैंड पोस्ट

Wed, 30 May 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Wed, 30 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट विकासखंड के बिल्दे में शीघ्र ही पुलहिंडोला मिनी ट्यूबवेल से स्टैंड पोस्ट लगेगा। ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को प्रदर्शन करने के बाद  हरकत में आए जल निगम के अधिकारियों ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की मांग पर पंचायतघर के पास स्टैंड पोस्ट लगाने की सहमति दी। इससे यहां के 18 परिवारों को गाड़-गधेरों से पानी ढोने की समस्या से निजात  मिलेगी।  

देवकी नंदन जोशी, बीडीसी सदस्य संजय पांडेय, सतीश चंद्र, रमेश चंद्र, मनेाज कुमार, बसंत बल्लभ, गीता देवी, दुर्गा देवी, खीमा देवी, तुलसी, देवकी देवी, भुवनेश्वरी, मंजू देवी आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कार्यदाई संस्था ने बिल्दे के पंचायतघर के पास प्रस्तावित स्थान में स्टैंडपोस्ट न लगाकर एक व्यक्ति के यहां लगा दिया था। चयनित स्थान में स्टैंड पोस्ट लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


मामले का संज्ञान लेकर बुधवार को जल निगम के अधीक्षण अभियंता एलएम कर्नाटक, अधिशासी अभियंता एचसी भारती, सहायक अभियंता आरके गुप्ता और जेई महेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता की। ईई का कहना था कि बिल्दे में जिस स्थान पर ग्रामीण स्टैंड पोस्ट की मांग कर रहे थे, वह जगह आगणन में नहीं था। उनका कहना है कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए योजना से ग्रामीणों की मांग पर स्टैंड पोस्ट लगा दिया जाएगा। जिसमें पाइपों की व्यवस्था ग्रामीण स्वयं करेंगे। बाद में एसई ने निर्माणाधीन मिनी ट्यूबवेल की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर जोर दिया। बताया गया कि 1.27 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत योजना में से फिलहाल 60 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed