{"_id":"68b48393b9e79c3b5e04d1f7","slug":"the-closed-road-in-swala-is-increasing-problems-for-truck-drivers-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-128667-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्वाला में बंद सड़क बढ़ा रही ट्रक चालकों के लिए परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्वाला में बंद सड़क बढ़ा रही ट्रक चालकों के लिए परेशानी
Sun, 31 Aug 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के ककराली गेट बैरियर पर पिछले तीन-चार दिनों से फंसे ट्रक चालक अपनी दिक्कत बताते हुए। संव
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला समेत कई स्थानों पर तीन-चार दिनों से रुक-रुक कर गिर रहे मलबे के कारण मार्ग बंद होने से यात्री परेशान हैं। टनकपुर में फंसे ट्रक चालक भी अब परेशान होने लगे हैं। रविवार को भी ककराली गेट पर ट्रकों की लंबी लाइन लगी रही।
आर्मी का सामान लेकर पिथौरागढ़ जा रहे एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के चार ट्रक ककराली गेट पर बीती 28 अगस्त की शाम से फंसे हुए हैं। इनमें एक ट्रक चालक मोहाली (पंजाब) के दिनेश कुमार ने बताया कि चार ट्रकों से सामान लेकर आए हैं। आज (सोमवार) चौथा दिन हो गया है लेकिन भारी वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है। अब उनकी दिक्कतें बढ़ने लगी हैं।
लोहाघाट के ट्रक चालक शंकर दत्त जोशी ने बताया कि वह लोहाघाट के लिए खाद्य सामग्री लेकर 29 अगस्त की शाम से रुके हुए हैं। वाहन स्वामी ने खाने का खर्चा देने की बात कही है लेकिन अभी तक वह अपने पैसे से खाना खा रहे हैं। अब पैसे खत्म होने को हैं। लोहाघाट के ही ट्रक चालक पुष्कर राम ने बताया कि वह टनकपुर से ईंटें लोड कर जा रहे थे कि मार्ग बंद हो गया। 28 अगस्त की शाम से यहीं फंसे हुए हैं। जेब से पैसा लग रहा है।
विज्ञापन
इसी तरह कानपुर से श्यामजी कंपनी के चिप्स, कुरकुरे से भरा ट्रक लेकर पिथौरागढ़ जा रहे राय बरेली (यूपी) के चालक नागेंद्र कुमार ने बताया कि 29 अगस्त की रात से यहीं फंसे हुए हैं। कब भारी वाहनों के लिए सड़क खुलेगी, बस यही इंतजार कर रहे हैं। इधर, बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी छोटे वाहन चालकों को भी रोककर आगे मार्ग की स्थिति से अवगत कराते रहे।