फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The car fell into a ditch near Kholka, the driver died on the spot

खोलका के पास कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The car fell into a ditch near Kholka, the driver died on the spot
बाराकोट खोलका में वाहन दुर्घटना में घायलों को एंबुलेंस के जरिए लोहाघाट अस्पताल भिजवाते पुलिस कर - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट खोलका के पास कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। दुर्घटना में मां बेटा घायल हुए हैं। मां की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है, जबकि बेटे का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की वजह कार की तेज गति बताई जा रही है।
विज्ञापन

बाराकोट के सिंगदा से लोहाघाट आ रही कार (03/145) बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे खोलका के पास बेकाबू होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक रोहित सामंत (26) पुत्र पुष्कर सामंत निवासी सिंगदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार सिंगदा निवासी माया देवी (30) पत्नी गोविंद सिंह और उनका बेटे बिट्टू (6) बुरी तरह से जख्मी हो गए। लोहाघाट से थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस, अग्निशमन की टीम ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को खाई से निकालकर लोहाघाट के उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि महिला को सिर समेत कई जगहें चोटें आईं हैं। प्राथमिक इलाज के बाद माया देवी को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक रोहित के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed