फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The campaign will run from 25 to correct the voter list

मतदाता सूची को सही बनाने को 25 से चलेगा अभियान

Mon, 20 Apr 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत Updated Mon, 20 Apr 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन

प्रमुख सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेेंसिंग के माध्यम से विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में सुधार कार्य की प्रगति की समीक्षा की। मतदाता सूचियों के डाटा संकलन में बीएलओ और सुपरवाइजरों की ओर से गलतियां की जा रही है। जिसमें समय रहते सुधार किया जाना जरूरी है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह सभी मतदाताओं को वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव के अनुसार अब तक राज्य में 572283 वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा जा चुका है। 25 अप्रैल से पूरे राज्य में फोटोयुक्त मतदाता सूची को शत प्रतिशत सही करने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में आधार कार्ड बनाने के लिए कोई संस्था न होने के कारण अब तक केवल 60 फीसदी लोगों के ही आधार कार्ड बन सके हैं। उन्होंने सभी लोगों के आधार कार्ड बनाने के लिए शासन स्तर पर किसी एजेंसी को नामित करने का अनुरोध किया। जिस पर प्रमुख सचिव ने जल्द ही एजेंसी को नामित करने का आश्वासन दिया। कांफ्रेंसिंग में एसडीएम सदर अशोक जोशी, एसडीएम लोहाघाट परितोष वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी आर्या सहित सभी तहसीलदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed