फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The bus did not go to Gangolihat, and I travelled by taxi.

Champawat News: गंगोलीहाट नहीं गई बस, टैक्सी से किया सफर

Sun, 22 Mar 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 22 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The bus did not go to Gangolihat, and I travelled by taxi.
चंपावत। रोडवेज डिपो की बस गंगोलीहाट नहीं जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें टैक्सी वाहन से सफर करना पड़ा। टनकपुर डिपो की बस का संचालन टनकपुर से गंगोलीहाट के लिए होता है। बस करीब नौ बजे चंपावत से गंगोलीहाट के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन

रविवार को टनकपुर से बस यात्रियों को लेकर चंपावत स्टेशन पहुंची लेकिन बस में अधिकांश यात्री धारचूला और पिथौरागढ़ के थे। ऐसे में बस का संचालन सीधे धारचूला के लिए किया गया। चंपावत स्टेशन में गंगोलीहाट जाने वाले यात्री बस का इंतजार कर रहे लोगों को मायूसी झेलनी पड़ी। उन्हें टैक्सी वाहन बुक कर गंगोलीहाट जाना पड़ा।
विज्ञापन

चंपावत स्टेशन प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि बस में धारचूला के यात्री अधिक थे, ऐसे में बस का संचालन सीधे तौर पर वहां के लिए किया गया।

यात्री बोले
- नवरात्रि पर पूजा-अर्चना के लिए गंगोलीहाट के हाट कालिका मंदिर जाना था। बस का इंतजार सुबह से ही कर रहे थे। बस अब धारचूला भेजी जा रही है। ऐसे में टैक्सी वाहन बुक कर लिया है। अब शाम को वापसी भी कर लेंगे। - प्रियंका खाती, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

- गंगोलीहाट के लिए सीधी बस सेवा से सफर करना आसान होता है। चंपावत से कोई टैक्सी वाहन भी गंगोलीहाट के लिए नहीं जाता है। बस से सफर आरामदायक होता है और अगले दिन वापसी भी हो जाती है। - विवेक जोशी, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed