{"_id":"6679b7eb6fef3f88ca046325","slug":"the-bus-bound-for-delhi-broke-down-on-the-way-champawat-news-c-229-1-shld1010-109524-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दिल्ली के लिए निकली बस से रास्ते में खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दिल्ली के लिए निकली बस से रास्ते में खराब
Mon, 24 Jun 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट से दिल्ली को रवाना हुई रोडवेज बस मानेश्वर के पास हुई खराब। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। दिल्ली के लिए निकली रोडवेज की लोहाघाट डिपो की बस चार किमी चलने के बाद खराब हो गई। बस से एकाएक धुंआ उठने से यात्री दहशत में आ गए। बस खराब होने से यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
सोमवार को लोहाघाट से 18 यात्रियों को लेकर रोडवेज बस यूके 07 पीए 4219 दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बस करीब चार किमी दूर मानेश्वर पहुंची थी कि उससे एकाएक धुंआ उठने लगा। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। चालक ने बस रोकने के बाद सूचना उच्चाधिकारियों को दी। चालक-परिचालक ने बताया गया कि लंबे समय से नए स्पेयर पार्ट्स नहीं मिले हैं। जो मिले हैं वह भी लोकल हैं। इससे बस संचालन कई बार दिक्कतें आ रही हैं। रोडवेज की बसों की खराबी दूर नहीं होने से बस आधे रास्ते में खड़ी हो रही हैं। इधर, एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बस से डीजल लीक हो रहा था। वर्कशॉप से मैकेनिक ने आकर बस ठीक की। यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली के लिए भेजा गया।
कोट
रोडवेज के लोहाघाट डिपो में अधिकांश बस अपने निर्धारित मानक पूरी कर चुकी हैं। इसके बाद भी पुरानी बसों को दौड़ाया जा रहा है। जो आधे रास्ते में ही खराब हो रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लंबी दूरी की बसें उपलब्ध करानी चाहिए। - नगेंद्र कुमार जोशी, अध्यक्ष लड़ीधुरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच
विज्ञापन
कोट
जिन सपनों को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण के लिए संघर्ष किया था। आज वहां के लोगों को इस प्रकार की परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्री, चालक और परिचालक पुरानी खटारा बस में जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। - भूपेंद्र देव ताऊ, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी।