फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The body of a teacher was found hanging in the primary school.

Champawat News: प्राथमिक विद्यालय कठौल में फंदे पर लटका मिला शिक्षक का शव

Wed, 19 Nov 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 19 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
The body of a teacher was found hanging in the primary school.
प्रताप सिंह बिष्ट, फाइल फोटो।
रीठासाहिब/चंपावत। जिले के दूरस्थ प्राथमिक विद्यालय कठौल में औपबंधिक शिक्षक (वे शिक्षक जो अभी तक स्थायी नहीं हुए हैं और शासन के निर्देशों या स्थानीय शिक्षा विभाग के आदेशों के आधार पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शिक्षक का शव स्कूल के कमरे में पंखे से लटका मिला। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हर कोई हैरत में हैं।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल कठौल में तैनात शिक्षक पीयूष शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में तैनात शिक्षक प्रताप सिंह बिष्ट (50) पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह का शव स्कूल में एक कमरे में पंखे से लटका मिला। बुधवार सुबह बच्चों के स्कूल पहुंचने पर शिक्षक के फंदे से लटकने की जानकारी मिली। आशंका जताई जा रही है कि शिक्षक ने मंगलवार की रात फंदे से लटक कर अपनी जान दी होगी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डांडा चौकी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। शिक्षक पीयूष ने बताया कि प्रताप सिंह कठौल गांव से नौ किमी दूर बुड़म गांव के मूल निवासी थे। वह स्कूल के कमरे में ही रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक की पत्नी भगवती देवी दो बेटों के साथ टनकपुर पंचायत घर के पास रहती हैं। मृतक शिक्षक का एक बेटा अग्निवीर में भर्ती हुआ है। रीठासाहिब थानाध्यक्ष लक्ष्मण जगवाण ने बताया कि मृतक शिक्षक का शव पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed