फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The benefits of schemes should reach the last mile: DM

योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे : डीएम

Mon, 23 Jun 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 23 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
The benefits of schemes should reach the last mile: DM
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने जिले के विभागीय अधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेष रूप से अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शासन ने प्रत्येक स्तर पर प्रशासनिक ढांचा तैयार किया है लेकिन कई बार आमजन को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक प्रशासनिक जटिलताओं का सामना करना पड़ता है, जो बेहद चिंताजनक है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सरलता के साथ पहुंचे। यदि कोई व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित रह जाता है तो यह हमारी व्यवस्था की विफलता मानी जाएगी। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करें कि कोई भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और उसे किसी भी प्रकार की प्रशासनिक बाधा का सामना न करना पड़े। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed