फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   The attraction will float Goljyu Grishmotsv

झांकियां रहेंगी गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव का आकर्षण

Sun, 03 Apr 2016 10:39 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 03 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
The attraction will float Goljyu Grishmotsv
 पांच दिनी गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव इस साल 15 मई से होगा। इस बार मेले को और अधिक आकर्षक रूप दिया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 पांच दिनी गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव इस साल 15 मई से होगा। इस बार मेले को और अधिक आकर्षक रूप दिया जाएगा। मेले के दौरान गोलज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही हर दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा हथकरघा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले में लगने वाली दुकानों के लिए स्थानीय लोगों को वरीयता दी जाएगी। उद्घाटन पर आकर्षक झांकी निकाली जाएगी।

रविवार को मेला अध्यक्ष और चेयरमैन प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता और मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर भगत सिंह फोनिया के संचालन में हुई बैठक में बताया गया कि गोरलचौड़ मेले में लगने वाले इस मेले में कई सरकारी विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। मेले में झूले लगाए जाएंगे। अनुदान के लिए शासन-प्रशासन से वार्ता की जाएगी। मेले को सफल बनाने के लिए सरकारी विभागों, व्यापार संघ और स्कूलों के प्रबंधकों के साथ समन्वय बनाया जाएगा। इसके अलावा शीघ्र ही कई समितियों का गठन किया जाएगा। मेले में लगने वाली गारमेंट्स समेत कई दुकानों के लिए स्थानीय लोगों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन


मेले को पर्यटन मानचित्र पर लाने और प्रचार-प्रसार के लिए घोड़ाखाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी के कंडोलिया मंदिर समितियों से संपर्क किया जाएगा। बैठक में मेला सचिव अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, व्यापार संघ उपाध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, डा.बीसी जोशी, डा.डीडी जोशी, प्रो.बीडी सुतेड़ी, श्याम नारायण पांडेय, डा. यशवंत बोरा, मदन महर, त्रिलोक गिरी, राजेंद्र गहतोड़ी, डा.एमपी जोशी, बीडी फुलारा, हरीश पांडेय, बसंत पांडेय, प्रदीप बोरा, विक्की चौधरी, प्रदीप बोरा, एलएम भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed