फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Thanta and Chowki Gram Panchayat honored as excellent Gram Panchayat

Champawat News: ठांटा और चौकी ग्राम पंचायत को उत्कृष्ट ग्राम पंचायत का सम्मान

Mon, 18 Sep 2023 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 18 Sep 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Thanta and Chowki Gram Panchayat honored as excellent Gram Panchayat
देहरादून में उत्कृष्ट ग्राम पंचायत पुरस्कार से नवाजे गए  ठांटा के ग्राम प्रधान मोहित पाठक व चौक
लोहाघाट (चंपावत)। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण दो के तहत चंपावत जिले की दो ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट ग्राम पंचायत के सम्मान से नवाजा गया है। इनमें लोहाघाट की ग्राम पंचायत ठांटा और चंपावत की चौकी ग्राम पंचायत शामिल हैं। सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट विधानसभा की ग्राम पंचायत ठांटा के ग्राम प्रधान मोहित पाठक और चंपावत विधानसभा की ग्राम पंचायत चौकी के प्रधान मोहन चंद्र पांडेय को ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, पेयजल, कूड़ा प्रबंधन, स्वरोजगार, आंगनबाड़ी, सरकारी स्कूलों में स्वच्छता और बेहतरीन कार्यों के लिए स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन

चंपावत जिले को टीबी मुक्त करने पर मिला सम्मान

चंपावत। जिले को टीबी मुक्त किए जाने पर देहरादून में आयोजित प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत चंपावत को कांस्य पदक सम्मान से नवाजा गया। क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुलदीप यादव को राज्यपाल गुरमीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। क्षय रोग अधिकारी डॉ. यादव ने बताया कि इस बार जिले की ओर से सब नेशनल सर्टिफिकेशन के कांस्य पदक के लिए आवेदन किया गया था। केंद्रीय टीबी अनुभाग की नामित आईएपीएसएम की टीम ने निरीक्षण किया और इसके आधार पर पुरस्कार के लिए चुना गया। वहां समन्वयक उपा, राम नारायण, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed