{"_id":"58501fe64f1c1b2c5d649a9a","slug":"thanadhyksh-ration-party-will-capture-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन पकड़े जाने की जांच पाटी थानाध्यक्ष करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन पकड़े जाने की जांच पाटी थानाध्यक्ष करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 13 Dec 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट में दस दिन पूर्व दो पिकअप जीपों से 30 क्विंटल सरकारी राशन पकड़े जाने के मामले की जांच अब पाटी के थानाध्यक्ष विनोद कुमार करेंगे।
पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। अब तक मामले की जांच लोहाघाट के एसआई पीआर विश्वकर्मा कर रहे थे। दस दिन बाद भी पुलिस मामले की तह तक नहीं पहुंच सकी है। असल आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। साथ ही फरार चल रहे एक वाहन के चालक को पकडने में भी पुलिस नाकाम रही है।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि विवेचना अधिकारी को मामले का जल्द पटाक्षेप करने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरे आरोपी चालक को पकडने के लिए दबिशें दी जा रही हैं। बताते चलें कि दस दिन पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप नंबर यूके 03 सीए 0876 और यूए03-4977 में 30-30 कट्टे सरकारी राशन बरामद हुआ था।