फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   tere nain raseele yaar, baalam preet lagaale nainan se..

तेरे नैन रसीले यार, बालम प्रीत लगाले नैनन से..

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
tere nain raseele yaar, baalam preet lagaale nainan se..
लोहाघाट के होली रंग महोत्सव में होली गायन करते होल्यार। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर आयोजित दो दिनी नवां होली रंग महोत्सव संपन्न हो गया है। महोत्सव में विभिन्न स्थानों से आए होल्यारों ने भलो भलो जनम लियो श्याम राधिका...., हो भज सीता राम रम भज हरि भज राधे.. तेरे नैन रसीले यार बालम प्रीत लगाले नैनन से.. समेत कई होलियां गाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

बुधवार को बाबा भुवन गिरि, प्रहलाद सिंह मेहता, डीडी पांडेय, नवीन मुरारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के संचालन में रामलीला कमेटी के होल्यारों ने शिव के मन माहि बसे काशी.. होली गाई। विकासखंड बाराकोट के दूरस्थ मऊ गांव से आए होल्यारों ने भलो भलो जनम लियो श्याम राधिका, भलो जनम लियो मथुरा में, सखी आयो मोहन रंग छिड़को री होली और चूंड़ी छम चूंड़ी छम बाजला नेवर झोड़े की शानदार प्रस्तुति दी। बिसज्यूला चंपावत के होल्यारों ने हो भज सीता राम रम भज हरि भज राधे और तेरे माथे मुकुट की छवि न्यारी होली प्रस्तुत की। सुंई पऊ के होल्यारों ने गई गई सुलोचन मेघनाद सती चली बालम संग में, दधि लूटो नंद के लाल प्यारे मोहनियां, खेलत गोपी ग्वाल बाल री मथुरा से होली आई.. की प्रस्तुति दी। फोर्ती के होल्यारों ने हो रही जै जै कार री कोई जन्म धरो यजुनंदन को, तेरे नैन रसीले यार बालम प्रीत लगाले नैनन से होली प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व काबिना मंत्री महेंद्र सिंह माहरा ने होली टीमों को आयोजन समिति की ओर से बर्तनों का सेट भेंट किया।
विज्ञापन

होली टीमों ने गायन के लिए नियुक्त किए गए संयोजक
लोहाघाट (चंपावत)। होली रंग महोत्सव में भाग लेने आई होली टीमों ने होली गायन के लिए संयोजक नियुक्त किए गए थे। जिसमें होली कमेटी मऊ में विक्रम सिंह अधिकारी, नारायण सिंह अधिकारी, दिनेश सिंह भंडारी, जोत सिंह अधिकारी, बिसज्यूला की टीम में जगदीश खर्कवाल, जेसी खर्कवाल, योगेश खर्कवाल, टीका राम खर्कवाल, सुंई पऊ की टीम में हिमांशु ओली, पप्पू ओली, योगेश ओली, जीवन चतुर्वेदी, फोर्ती की होली टीम में चंद्रशेखर बगौली, महेश चंद्र सुतेड़ी, मोहन बगौली, कैलाश चंद्र जोशी को संयोजक बनाया गया था।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

होल्यारों के लिए की गई थी जलपान की व्यवस्था
लोहाघाट (चंपावत)। होली रंग महोत्सव के आयोजन में भाग लेेने वाली सभी टीमों के लिए जलपान, नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की ओर से दो दिनी महोत्सव के दौरान होली टीमों के होल्यारों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। वहीं नगर पंचायत के चेयरमैन गोविंद वर्मा की ओर से होली महोत्सव में भाग लेने वाली टीमों के लिए पुरस्कारों की व्यवस्था की गई थी।(संवाद)

श्रीराम लीला कमेटी सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका
लोहाघाट (चंपावत)। होली रंग महोत्सव के आयोजन में श्रीराम लीला कमेटी के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई गई। इस मौके पर चेयरमेन गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, अमित साह, दीपक सुतेड़ी, दीप जोशी, प्रकाश राय, कैलाश बगौली, जगदीश जोशी आदि जुटे हुए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed