फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ten children found begging

बनबसा टनकपुर में भिक्षा मांगते मिले दस बच्चे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ten children found begging
बनबसा में भिक्षा मांगने वाले बच्चों की जानकारी जुटाते एएचटीयू कर्मी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। मुख्यालय से मिले निर्देश पर इन दिनों ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ‘भिक्षा नहीं शिक्षा दें’ के तहत ऑपरेशन मुक्ति अभियान चला रही है। इसके तहत बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में भिक्षा मांगने वाले बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में बनबसा-टनकपुर क्षेत्र में भिक्षा मांगने में लगे दस बच्चे चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पींचा के आदेश एवं नोडल अधिकारी सीओ अविनाश वर्मा के निर्देश पर एएचटीयू कर्मी ऑपरेशन मुक्ति अभियान में जुटे हैं। बनबसा एएचटीयू प्रभारी शांति कुमार गंगवार (निरीक्षक) के नेतृत्व में अभियान चला। एक अगस्त से शुरू अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

पहले चरण में 15 अगस्त तक भिक्षा मांगने वाले बच्चों का चिन्हीकरण किया जाना है। ऐसे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़कर उनकी शिक्षा आदि की व्यवस्था की जाएगी। एएचटीयू कर्मियों ने अभियान के तहत अब तक बनबसा में रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, झोपड़पट्टी, बाजार, बनबसा कस्बा क्षेत्र और टनकपुर में रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, आंबेडकर नगर, बंगाली बस्ती, मनिहारगोठ, वार्ड संख्या चार आदि में सघन जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed