फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Temple purification done with havan, yagna and bhandare

हवन, यज्ञ और भंडारे के साथ मंदिर शुद्धिकरण का कार्य संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Temple purification done with havan, yagna and bhandare
लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में कालेशन मंदिर शुद्घिकरण, हवन यज्ञ के बाद अवतरित होते देव डांगर। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे रायनगर चौड़ी गांव में नवनिर्मित कालेशन देवता मंदिर का शुद्धिकरण हवन, यज्ञ और भंडारे के साथ संपन्न हो गया है। इस दौरान लोक देवताओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंदिर शुद्धिकरण और नव निर्मित मंदिर में कालेशन देवता को पुन: स्थापित किया गया। पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा, पंडित दीपक पाटनी के पौरोहित्य में सुबह से विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किए गए। इस दौरान देवडांगर भुवन राय, हरीश कापड़ी, भैरव राय, मोहन चंद्र राय, राजेंद्र राय के अलावा मोहन राय, महंत बची गिरी, पूरन चंद्र जोशी, हरीश राय, मोहन राय, संजय राय, राजेश राय आदि ने यज्ञ में आहुतियां दी। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र ढेक, प्रहलाद सिंह मेहता, श्याम ढेक, जीवन मेहता, प्रकाश राय, जिपं सदस्य हरीश कुमार आदि ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते शासन प्रशासन के दिशा-निदेर्शों का पालन करते हुए मंदिर शुद्धिकरण का कार्यक्रम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed