{"_id":"5a622a624f1c1ba0268b554e","slug":"temple-mahant-has-accused-many-people-of-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के महंत ने कई लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के महंत ने कई लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में एसपी से मुलाकात करते डिप्टेश्वर मंदिर समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
यहां त्यारकूड़ा के समीप धर्मशिला मंदिर के महंत ने क्षेत्र के कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महंत इंद्रायण दास ने कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर मंदिर कमेटी के एक शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर महंत की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया तथा पूरे मामले की जांच किए जाने की मांग उठाई।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान ने बताया कि महंत की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में शंकर पांडेय, शंकर खाती, मोहन खाती, हरीश पांडेय, प्रमोद पांडेय, प्रहलाद खाती, सुभाष पांडेय आदि पर 15 दिन पूर्व मारपीट किए जाने की शिकायत की गई है। तहरीर में कहा है कि भविष्य में उसके साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
दूसरी ओर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरीश पांडेय की अगुवाई में एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को एसपी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पूर्व में महंत को गलत आचरण के कारण डिप्टेश्वर महादेव मंदिर समिति से बेदखल किया गया था। जिसके बाद से महंत धर्मशिला मंदिर में रह कर स्थानीय लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने एसपी को पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग उठाई है।