{"_id":"5c40bb6dbdec2273771f210a","slug":"tell-the-women-to-be-fit-and-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को सेहतमंद रहने के गुर बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को सेहतमंद रहने के गुर बताए
Thu, 17 Jan 2019 10:59 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट अस्पताल में अपराजिता की शपथ दिलातें रेडियोलोजिस्ट डॉ.एलएम राखोलिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं को सेहतमंद रहने के गुर बताए गए। रेडियोलोजिस्ट डॉ. एलएम राखोलिया और मुकुल कुमार राय ने महिलाओं को सर्दी में बीमारी से बचने के तरीके बताए।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं को कुपोषण और अन्य रोगों से बचाव के लिए खानपान सहित सावधानियों की जानकारी दी गई। डॉ. राखोलिया ने आयुष्मान योजना सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर 21 महिलाओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
ये शपथ ली गई
नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और उनके चेहरे पर आत्म विश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करने हेतु सतत, सक्रिय रहने की मेरी वचनवद्धता है। अपने घर और कार्यस्थल पर, पर्व-त्योहारों और सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों समेत जीवन के हर आयाम में मैं स्वयं और मेरा परिवार नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी व संवेदनशीलता से काम करने की शपथ लेते हैं।
विज्ञापन