फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Tehsil Day DM solved public problems

Champawat News: तहसील दिवस डीएम ने किया जनसमस्याओं का समाधान

Tue, 20 Feb 2024 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 20 Feb 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Day DM solved public problems
चंपावत के पाटी में आयोजित तहसील दिवस में समस्याएं उठाता एक फरियादी। संवाद
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में मंगलवार को पाटी तहसील में मुख्य तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने मौके पर ही कई जनसमस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन

तहसील दिवस में सड़क, शिक्षा, अतिक्रमण, पेयजल, आधार, चिकित्सा, राशन कार्ड, आपदा, आधार कार्ड, गौशाला निर्माण आदि कुल 66 शिकायतें/समस्याएं प्राप्त हुईं। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रमुख समस्याओं में दिनेश भट्ट और नवीन भट्ट ने गांव में पेयजल की समस्याओं से अवगत कराया गया। ग्राम प्रधान पाटी मंजू पचौरी ने पाटी बाजार क्षेत्र में पेयजल की समस्या की जानकारी दी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान कराएं। साथ ही कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही ना बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिमानंद गड़कोटी ने ग्राम टांण में स्थित चिकित्सालय में चिकित्सक तथा फार्मासिस्ट की तैनाती किए जाने, बस्वाड़ी के चंद्रशेखर जोशी ने गूल की मरम्मत किए जाने आदि समस्याएं उठाईं। इस दौरान क्षेत्र प्रमुख पाटी सुमनलता, एसडीएम पाटी रिंकू बिष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, बीडीओ पाटी सुभाष चंद्र लोहनी सहित क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि विभागों के अधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूदर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed