{"_id":"654a895156ee3f7fbb0ff5d4","slug":"tehsil-day-army-of-officers-in-champawat-only-one-complainant-champawat-news-c-229-1-shld1009-3224-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस : चंपावत में अधिकारियों की फौज, फरियादी सिर्फ एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस : चंपावत में अधिकारियों की फौज, फरियादी सिर्फ एक
Wed, 08 Nov 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में समस्याएं सुनते जिलाधिकारी नवनीत पांडेय। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। जिला स्तरीय तहसील दिवस में 40 फरियादियों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई। इस दौरान सड़क, पानी, सिंचाई योजना, लंपी वायरस से मवेशियों की मौत का मुआवजा देने आदि मुद्दे छाए रहे। वहीं चंपावत तहसील में सिर्फ एक फरियादी पहुंचा।
ब्लाॅक सभागार में डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में लोगों ने समस्याएं रखीं। खाइकोट के कल्याण सिंह ने लघु सिंचाई योजना की मांग की, जिंडी के रामी राम ने लघु सिंचाई से गूल बनाने, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने सड़क किनारे नालियों को सही करने, नगर की नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने, ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने खैंसकांडे पेयजल योजना ठीक करने, चौड़ी के ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने हर घर नल योजना का लाभ देने की मांग उठाई।
इनके अलावा धूनाघाट के रघुवर सिंह, डुंगरा बोहरा की गंगा देवी, कोलीढेक के पुष्कर सिंह आदि ने अपनी अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की।
डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक, सीडीओ आरएस रावत, एसडीएम रिंकू बिष्ट, डीएफओ आरसी कांडपाल, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, बीडीओ अशोक अधिकारी, तहसीलदार विजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोरल मंदिर के नीचे बनी पुलिया में सीढ़ी की मांग
चंपावत। चंपावत तहसील दिवस में केवल एकमात्र फरियादी पहुंचा। नगरपालिका के जूप वार्ड निवासी दुर्गादत्त गहतोड़ी ने गोरल मंदिर के नीचे बनी पुलिया में सीढ़ी निर्माण की मांग उठाई। इस मौके पर एसडीएम सदर सौरभ असवाल, तहसीलदार ज्योति धपवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद