{"_id":"68a5fe0f56e05039a10c07a7","slug":"teenage-girl-injured-in-attack-by-stray-animal-in-tanakpur-champawat-news-c-229-1-shld1007-128147-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर में लावारिस जानवर के हमले में किशोरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर में लावारिस जानवर के हमले में किशोरी घायल
Wed, 20 Aug 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपते विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
टनकपुर (चंपावत)। नगर में लावारिस जानवरों से परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को लावारिस गाय ने हमला कर एक किशोरी को घायल कर दिया। वार्ड 4 निवासी रसिका (17) पुत्री धर्मेद्र कुमार सुबह अपने भाई-बहन को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान एक लावारिस गाय ने हमला घर उसे घायल कर दिया। किशोरी को उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉ. नौनिहाल सिंह ने उसका इलाज किया। डॉक्टर ने बताया कि किशोरी की छाती और कमर में चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। संवाद
--
टनकपुर-बनबसा में धूम रहे लावारिस जानवरों से निजात मिले
टनकपुर/बनबसा(चंपावत)। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में विचरण कर रहे लावारिस जानवरों गोशाला भिजवाने की मांग की है। साथ ही लावारिस पशुओं के गले में रेडियम पट्टी लगाने की मांग भी की। इस संबंध में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल के जिला संयोजक पवन मेहता के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपने वालों में बजरंग दल के प्रखंड संयोजक शुभम कुमार, सह संयोजक जीत, अमन, अनूप, मोहन, राज, हेमंत, कौशल, सत्यम आदि मौजूद रहे। संवाद