फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teak to agitated roadways personnel

आंदोलित रोडवेज कर्मियों के तेवर तीखे

Wed, 27 Dec 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 27 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Teak to agitated roadways personnel
टनकपुर में धरना-प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद केंद्रीय प्रबंधन समिति के आह्वान पर टनकपुर डिपो के रोडवेेज कर्मियों का दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कर्मियों ने निगम प्रबंधन एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कर्मियों को हाइकोर्ट के आदेशानुसार समान कार्य समान वेतन के निर्णय को लागू करने एवं 18 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय देने की मांग उठाई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी के नेतृत्व में मंडलीय प्रबंधक (संचालन) कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे कर्मचारियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं के अवशेष 60 करोड़ को परिवहन निगम को भुगतान, सेवानिवृत्त, मृतक एवं कार्यरत कर्मियों के लंबित देयकों का भुगतान आदि मांगों को उठाया। वक्ताओं ने मांगें पूरी न किए जाने पर बुधवार मध्य रात्रि से चक्काजाम की चेतावनी दी है। धरने पर क्षेत्रीय मंत्री सूरजभान सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र मुरारी, प्रांतीय संयुक्त मंत्री बलदेव प्रसाद, इंद्र सिंह बिष्ट, तेजवीर सिंह, नरेंद्र द्विवेदी, महादेव सिंह, सुनील जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन



पिथौरागढ़ के रोडवेज कर्मचारी भी कार्य बहिष्कार पर
पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने संविदा में तैनात चालक, परिचालकों को नियमित करने समेत कई मांगों को लेकर 27 दिसंबर की मध्यरात्रि से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बुधवार को संगठन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कोमल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि सरकार और निगम प्रबंधन संविदा पर तैनात चालक, परिचालकों की मांगों को पूरा नहीं कर रहा है। कहा कि सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार करेंगे। सामूहिक अवकाश की सूचना स्टेशन प्रभारी को दे दी गई है। डिपो महामंत्री पवन पांडेय ने कहा कि एक महीने पहले परिवहन सचिव से वार्ता हुई थी। सचिव ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण आंदोलन का निर्णय लेना पड़ रहा है। बैठक में पंकज पांडेय, अनिल, मोहन सिंह, मोहम्मद रफत, पंकज त्रिपाठी, अर्जुन सिंह, ललित कुमार, विजय पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed