{"_id":"67ec1efaa68df4e915083328","slug":"teachers-officers-and-employees-also-demonstrated-in-champawat-and-lohaghat-champawat-news-c-8-1-hld1026-538058-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत और लोहाघाट में भी शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत और लोहाघाट में भी शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों का प्रदर्शन
Tue, 01 Apr 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
यूपीएस के विरोध में लोहाघाट पीजी कॉलेज में बांहों में काला फीता बांधकर प्रदर्शन करत शिक्षक, कर
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। जिले के अलग-अलग दफ्तरों और संस्थानों में शिक्षक, अधिकारियों और कर्मचारियों यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) का विरोध किया। कई जगहों पर कर्मचारियों ने बांह पर काला फीता बांधकर विरोध जताया।
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता और जिला मंत्री प्रकाश सिंह तड़ागी के नेतृत्व में कई जगहों पर कर्मचारियों ने यूपीएस की प्रतियां जलाकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में यूपीएस के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
मेहता ने बताया कि 10 अप्रैल को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हजारों शिक्षक और कर्मचारी यूपीएस के विरोध में आक्रोश मार्च निकालेंगे। इसके बाद पहली मई को दिल्ली के जंतर मंतर पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विभिन्न स्थानों पर हुए प्रदर्शन में पर्वतीय शिक्षक कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, हिमांशु मुरारी, जगदीश अधिकारी, इंदुवर जोशी, दीपक अधिकारी, वीरेंद्र मेहता, गोपाल कालाकोटी, डॉ. सतीश पांडेय, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, नरेश जोशी आदि थे। संवाद