फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Teachers and employees will protest in Delhi for restoration of old pension

Champawat News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली में गरजेंगे शिक्षक कर्मचारी

Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teachers and employees will protest in Delhi for restoration of old pension
लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए मंगलवार को शिक्षक कर्मचारियों की बैठक शिक्षक भवन में जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक मई को दिल्ली में होने वाले धरना-प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि एनएमओपीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए पूरे देश के शिक्षक-कर्मचारियों ने कमर कस ली है। इसमें जिले के सभी कर्मचारी प्रदर्शन में पूर्ण सहभागिता करेंगे। वक्ताओं ने उत्तराखंड सरकार की ओर से एक अप्रैल 2025 से लागू की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी और जिला मंत्री इंदुवर जोशी को जिला सलाहकार मंडल में सम्मिलित किया गया। बैठक में उत्तम फत्र्याल, जीवन ओली, कुंवर प्रथोली, नगेंद्र जोशी, कैलाश फर्याल, नरेश जोशी, संजय कुमार, विनोद आर्य, गिरीश पांडेय, नवीन कुमार, रश्मि टम्टा, विवेक कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed