{"_id":"601aec3a8ebc3e49f53fbbb6","slug":"teach-farmers-the-tricks-of-advanced-farming-champawat-news-hld41347967","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाए उन्नत खेती के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाए उन्नत खेती के गुर
विज्ञापन
लोहाघाट केवीके में आयोजित किसान मेले में जानकारियां देते वैज्ञानिक।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियां स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किसान मेला और कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान मेले में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर उन्नत खेती के गुर सीखे। इस मौके पर आयुर्वेदिक विभाग और आईटीबीपी की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कई विभागों ने स्टाल लगाकर किसानों को खेती से संबंधित जानकारियां दीं।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किसान मेले का विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका लाभ लेने को कहा। इस मौके पर आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी मंजीत सिंह और पूर्व जिपं सदस्य सुषमा फर्त्याल भी मौजूद रही। पंतनगर विश्वविद्यालय से आए डॉ. बीडी सिंह और डॉ. आरके शर्मा ने किसानों को संरक्षित खेती को बढ़ावा देने, जैविक खादों का प्रयोग करने के साथ पॉलीटनल, टपक सिंचाई, मल्चिंग विधियों से खेती करने के गुर बताए।
मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती, डीएचओ सतीश शर्मा, मत्स्य प्रभारी संजीव कुमार, सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी ने भी विचार रखे। इस दौरान जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. उमेश चंद्र पाठक और आईटीबीपी के नेतृत्व में चिकित्सा शिविर में किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया। संचालन गायत्री देवी ने किया। किसान मेले में कृषि , उद्यान , पशुपालन , मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास, डेयरी, बायफ, जलागम आदि विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए।