{"_id":"602eae928ebc3e150130c925","slug":"tea-prices-increased-by-two-rupees-champawat-news-hld4152791110","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-एलपीजी में लगी आग से गायब हुई चाय की मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-एलपीजी में लगी आग से गायब हुई चाय की मिठास
विज्ञापन
चंपावत में डीजल से स्टोव में चाय बनाते चाय विक्रेता पूरन जोशी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डीजल-पेट्रोल और एलपीजी सिलिंडरों की कीमतों में उछाल से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब एक कप चाय की कीमत में एक-दो रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। बृहस्पतिवार को पेट्रोल में 26 पैसे और डीजल में 33 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
चंपावत में पहली दिसंबर से 18 फरवरी के बीच डीजल के दाम प्रति लीटर कीमत 7.82 रुपये और पेट्रोल में 5.72 रुपये की वृद्धि हुई है। पहली दिसंबर को 73.80 रुपये में बिका डीजल बृहस्पतिवार को 81.62 रुपये प्रति लीटर रहा। डीजल की इस अप्रत्याशित वृद्धि की मार छोटे कारोबारियों पर भी पड़ी है। खासकर स्टोव से चाय, समोसे बनाने वाले दुकानदारों की चुनौती बढ़ गई है। चाय विक्रेता पूरन जोशी बताते हैं कि केरोसिन तेल मिलना बंद होने के कारण डीजल से स्टोव जलाना मजबूरी है। डीजल के दाम लगातार बढ़ने से मूल्य बढ़ाए बिना चाय की लागत नहीं निकल रही है। इस कारण चाय का दाम अब आठ रुपये से बढ़कर दस रुपये प्रति कप हो गया है। सात रुपये का समोसा भी अब आठ रुपये में मिल रहा है। एलपीजी सिलिंडर का उपयोग करने वाले लोग भी कीमत में अभूतपूर्व बढ़ोतरी से दाम बढ़ाने के लिए मजबूर हैं।
चंपावत जिले में की कीमतें (रुपये प्रति लीटर):
नगर - पेट्रोल - डीजल
लोहाघाट : 90.34 - 82.32
चंपावत : 89.50 - 81.62
बनबसा : 88.93 - 81.05
टनकपुर : 88.91- 81.02