{"_id":"5793a2864f1c1bac59c4c0cc","slug":"tc-will-be-recorded-based-on-the-number-of-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की टीसी में दर्ज होगा आधार नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की टीसी में दर्ज होगा आधार नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब छात्रों के स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) पर आधार कार्ड का नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। शनिवार को हुई शिक्षा विभाग की बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी एनसी पाठक ने प्रधानाचार्यों को सभी छात्र-छात्राओं के बैंक में खाते खुलवाने और आधार कार्ड बनवाने, उन्हें खातों से लिंक करवाने के निर्देश दिए।
आधार कार्ड, बैंक खातों से वंचित छात्र-छात्राओं का विद्यालयवार ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा गया है। स्कूलों से मिलने वाली छात्रवृत्तियां प्राप्त करने में छात्रों को दिक्कतों से बचाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान देने, छात्राओं के लिए अलग शौचालय निर्माण के निर्देश दिए गए। जीर्णशीर्ण स्कूलों की मरम्मत के प्रस्ताव जल्द देने की हिदायत प्रधानाचार्यों को दी गई है।
बैठक में शैक्षिक वातावरण को बेहतर करने के लिए गुणवत्ता पर जोर दिया गया। बैठक में डीईओ (माध्यमिक) डीएस राजपूत, डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यानारायण, प्रधानाचार्य उदय प्रताप मिश्रा, धर्मानंद जोशी, सुरेश विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।