फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Taxi operaters demand for relief package

टैक्सी ऑपरेटरों ने लगाई आर्थिक सहायता की गुहार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Taxi operaters demand for relief package
भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक को ज्ञापन सबसे टैक्सी ऑपरेटर। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। कोरोना महामारी में कारोबार ठप रहने के कारण आर्थिक तंगी की मार झेल रहे टैक्सी आपरेटरों ने सरकार से सहायता दिए जाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में टैक्सी ऑपरेटरों के शिष्टमंडल ने मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक को ज्ञापन के जरिए समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
टैक्सी ऑपरेटरों का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण पिछले तीन माह से उनका कारोबार ठप है, जिसके चलते उनके समक्ष परिवार के भरण-पोषण की समस्या पैदा हो गई है। बैंकों के ऋण की किस्तें लटक गई है। वहीं खड़ी गाड़िया के टैक्स का बोझ भी झेलना पड़ा है। उन्होंने टैक्सी मालिकों और चालकों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में नारायण सिंह गैंड़ा, विजेंद्र कुमार, सागर सिंह, जगदीश, महेश सिंह, संजीव सक्सेना, दीपक भट्ट, भुवन तिवारी, अंगन लाल, रोहित कुमार शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed